छत्तीसगढ़
महतारी वंदन योजना: अभी तक अकाउंट में नहीं आए पैसे? तुरंत करें ये काम
jantaserishta.com
15 March 2024 12:25 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: इसी महीने के 10 तारीख को राज्य की साय सरकार ने अपनी सबसे बड़ी गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश भर की 70 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं के बैंक खातों में DBT के माध्यम से एक-एक हजार रूपये ट्रांसफर किये थे। (mahtari vandana ka paisa kaise check kare) यह अपने आप में पहला मौका था जब इतनी बड़ी संख्या में हितग्राहियों को एकसाथ पैसे भेजे गए। जाहिर हैं सर्वर और सिस्टम पर बढे भार की वजह से अभी भी कुछ पात्र महिलाओं के खातों में राशि का अंतरण नहीं हो सका। जबकि ज्यादातर को राशि सफलतापूर्वक भेज दी गई हैं।
वही अब ऐसे आवेदक जिन्हे राशि ट्रांसफर को मैसेज नहीं मिला हैं, उन्हें भटकने की जरूरत नहीं हैं। सरकार की तरफ से ऐसे हितग्राहियों के समस्या का समाधान कर दिया गया हैं। सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने अपने महतारी वंदन से जुड़े वेबसाइट पर जानकारी अपलोड कर दी हैं।
यानी अगर आपके खाते में पैसे का अंतरण अबतक नहीं हो सका हैं तो आप खुद ही अपने मोबाइल अथवा आधार नंबर के माध्यम से जान सकते हैं कि आखिर अबतक आपने खाते में पैसे किन वजहों से जमा नहीं हो सका हैं और यदि पैसे जमा हो चुके हैं तो खाते नंबर का अंतिम अंक भी प्रदर्शित किया जायेगा। (mahtari vandana ka paisa kaise check kare) आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आसानी से अंतरण की स्थिति जान सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





