छत्तीसगढ़

Mahtari Vandan Yojana बना महिलाओं के आर्थिक संबलता

Shantanu Roy
21 Jun 2024 6:04 PM GMT
Mahtari Vandan Yojana बना महिलाओं के आर्थिक संबलता
x
छग
Balod. बालोद। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य में लागू की गई महतारी वंदन योजना राज्य के महिलाओं को आर्थिक संबलता प्रदान करने तथा उन्हे आत्मनिर्भर कारगर माध्यम बन गया है। समाज के सभी वर्गो के महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होने के कारण यह योेजना राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अत्यंत निर्णायक साबित हो रहा है। इस योजना की प्रासंागिकता एवं महत्व का आंकलन इस बात से किया जा सकता है कि योजना की सराहना अनेक जरूरतमंद महिलाओं केे अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र के कर्मचारियों ने भी मुक्त कंठ से की है। इस योजना की सराहना करते हुए जिले के बालोद विकास खण्ड के आंगनबाड़़ी केन्द्र क्रमांक 02 झलमला की कार्यकर्ता चन्द्रिका सिन्हा ने इस योजना से मिलने वाली राशि को जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा बताया। उन्होने कहा कि समाज के निम्न एवं मध्यम वर्ग के अनेक महिलाएं जिन्हे अपने जरूरी तथा अनेक छोटे-बड़े आवश्यकताओं के लिए परिवार के मुखिया के उपर आश्रित रहना पड़ता है। जिसके कारण महिलाओं को अनेक
परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

लेकिन राज्य सरकार के द्वारा महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना लागू हो जाने से प्रतिमाह उनक खाते मे 1000 रुपए जमा हो जाने से अब महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आसानी से पैसा उपलब्ध हो जाता है। उन्होने कहा कि राज्य की महिला महतारी वंदन योजना से मिले राशि का उपयोग अपने एवं अपने परिवार की इलाज-पानी करने के अलावा बच्चों के पढ़ाई-लिखाई तथा उनके लिए पौष्टिक भोजन के प्रबंध करने में कर रही है। चन्द्रिका सिन्हा ने बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह उनके खाते में 1000 रू. की राशि जमा होने से उसमें आत्मविश्वास जागृत होने के साथ-साथ सुरक्षा का भी बोध हो रहा है। जिससे वे प्रसन्नचित होकर हंसी-खुशी के साथ अपनी ड्यूटी कर पा रही है। इस योजना की सराहना आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 ग्राम झलमला की सहायिका रेणुका साहू ने की है। उन्होने कहा कि इस योजना की राशि सीधे संबंधित महिला हितग्राही के खाते में जा रही है। जिसके कारण वे इस राशि का उपयोग अपने जरूरत के कार्यो के लिए कर पा रही है। जिसके कारण हम महिलाओं को आत्म विश्वास एवं सुरक्षा का भी बोध हुआ है। उन्होने इस योजना को राज्य के महिलाओं के लिए हर दृष्टि से उपयोगी एवं लाभप्रद बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से आभार व्यक्त किया है।
Next Story