छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना बनी प्रेमा बैरागी का सहारा

Nil dhankar
1 Dec 2024 6:00 PM IST
महतारी वंदन योजना बनी प्रेमा बैरागी का सहारा
x

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने प्रारंभ महतारी वंदन योजना आज साकार होते दिखाई दे रही है। महिलाएं अपनी छोटी-मोटी जरूरतों के साथ घर की दायित्वों को बखूबी निभा पा रही है।

रायगढ़ निवासी प्रेमा बैरागी सिलाई का कार्य करती है। शासन की महतारी वंदन योजना से मिली सहायता राशि से वे अपने परिवार के लिए आर्थिक रूप से सहयोग कर पा रही है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से अब तक उन्हें 9 हजार मिले हैं। जिसका बच्चों की पढ़ाई के लिए पुस्तकें खरीदने, घर के जरूरी सामान पर खर्च किए।

बैरागी कहती है कि इस योजना से उन्हें ना सिर्फ आर्थिक मदद मिली, बल्कि मानसिक सुकून भी मिला है। जब से हर महीने पैसा आना शुरू हुआ है, मुझे ऐसा लगता है कि कोई हमारा सहारा बन गया है। ये पैसा मेरे बच्चों के भविष्य और घर के सपनों को साकार करने में मदद कर रहा है। पहले बच्चों की जरूरतें पूरी करना मुश्किल था। हर छोटी चीज के लिए आर्थिक तंगी रहती थी। लेकिन महतारी वंदन योजना से जो सहायता मिली है, उससे मेरे परिवार के जीवन में बड़ी राहत दी है। अब बच्चों की पढ़ाई बिना रुकावट के चल रही है और घर की बुनियादी जरूरतें भी आसानी से पूरी हो रही हैं।

प्रेमा बैरागी ने महतारी वंदन योजना लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता और संवेदनशीलता से हमें इस योजना का लाभ मिल रहा है। जिनकी वजह से मेरी जैसी कई महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।

Next Story