छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर ग्राम सोमनी में हुआ महतारी मेगा हेल्थ कैम्प
Shantanu Roy
22 Aug 2025 10:21 PM IST

x
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष की पूर्णता के उपलक्ष्य में वर्ष 2025 को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में एकीकृत बाल विकास परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण-1 द्वारा ग्राम सोमनी में महतारी मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। महतारी मेगा हेल्थ कैम्प में महतारी वंदन योजना के महिला हितग्राहियों एवं स्थानीय ग्राम व आस-पास के ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मेगा हेल्थ कैम्प में लगभग 108 महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच कराया। महिलाओं का ब्लड प्रेशर, शुगर, मलेरिया, सिकलसेल टेस्ट किया गया तथा दवाईयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने महिलाओं को स्वास्थ्य जाँच कराने एवं महतारी वंदन की राशि का उद्देश्यपूर्ण उपयोग में बधाई व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को श्रीफल व साड़ी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव प्रतिमा चंद्राकर, सदस्य जिला पंचायत देवकुमारी साहू, सदस्य जिला पंचायत शीला सिन्हा, सभापति महिला एवं बाल विकास विकास स्थायी समिति पुष्पा उईके, सरपंच, पर्यवेक्षक, परियोजना अधिकारी एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





