छत्तीसगढ़
महिंद्रा बैंक के मार्केटिंग एजेंट ने की 4 करोड़ की ठगी, सरस्वती नगर थाने में केस दर्ज
Nil dhankar
13 July 2023 10:43 AM IST

x
रायपुर न्यूज़,
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक बार फिर ठगी का मामला सामने आया है, जहां ठगी करने वाला कोई और नहीं बल्कि महिंद्रा बैंक का मार्केटिंग एजेंट ही निकला। एजेंट करोड़ों की ठगी करने की बात सामने आई है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
दरअसल, यह मामला राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर का है, जहां महिंद्रा बैंक के मार्केटिंग एजेंट ने फर्जी दस्तावेज जारी कर 4 करोड़ 16 लाख रुपये की ठगी की है। ठगी का खुलासा होने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन आरोपी फरार बताया जा रहा है। वहीं, अब पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Next Story





