छत्तीसगढ़

न्यू दीनदयाल कॉलोनी में हुआ महिला शक्ति मंडल का गठन

Nilmani Pal
8 Sep 2024 12:09 PM GMT
न्यू दीनदयाल कॉलोनी में हुआ महिला शक्ति मंडल का गठन
x

राजनांदगांव। विगत दिनों न्यू दीनदयाल कॉलोनी राजनांदगांव में महिला शक्ति मंडल का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष राही सुलाखे, उपाध्यक्ष चंद्रा देवनाथ,संरक्षक लक्ष्मी साहू कोषाध्यक्ष कस्तूरी सिंह राजपूत उप कोषाध्यक्ष योगिनी वर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप सुनीता धुर्वे ,चंदा वर्मा, कामिनी साहू, लुभना वर्मा ,आंचल राजपूत ,भारती यादव, प्रीति हरिहारनो,अर्चना मेश्राम ,संगीता साहू ,पुष्पा सेन ,शालू वर्मा ,अनीता देवी साहू ,अनिता पाटील, साधना बंजारे ,फुलेश्वरी धनकर, वीरांगना मेश्राम,पायल वर्मा, तृप्ति साहू आदि शामिल हैं।

समस्त महिलाओं ने कॉलोनी की एकता एवं शांतिप्रियता भाईचारा को बढ़ावा देने के लिए गणेश स्थापना करने का निर्णय लिया ताकि सभी कालोनी वासियों के मध्य आपसी भाईचारा विकसित हो। साथ ही आपसी परिचय बढ़ने से एक दूसरे की सुख दुख का भागीदार बन सकें। कालोनी की महिलाओं द्वारा प्रतिदिन मानस गान व विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

Next Story