छत्तीसगढ़

रायपुर में महिला कांग्रेस आज महंगाई के खिलाफ करेंगी प्रदर्शन

Nil dhankar
12 March 2023 9:00 AM IST
रायपुर में महिला कांग्रेस आज महंगाई के खिलाफ करेंगी प्रदर्शन
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज महिला कांग्रेस महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगी। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता बीजेपी सांसद सुनील सोनी के घर के सामने कूच करेंगे। आज दोपहर 12 बजे महिला कांग्रेसी सांसद सुनील सोनी के घर के सामने थाली बजाकर प्रदर्शन करेंगी।

रायपुर दौरे पर है नेट्टा डिसूजा

बृजमोहन अग्रवाल के आगामी विधानसभा चुनाव को राम और रावण के बीच युद्ध बताए जाने पर नेट्टा डिसूजा ने कल कहा कि भगवान राम सबके दिल में हैं. रावण के 10 सिर हैं – लोगों को महंगाई, बेरोजगारी, चाइना के साथ जो हो रहा है, उन सब में नजर आ रहा है, लेकिन बात जन-जन की समस्या को समझने की है, तो वह कांग्रेस पार्टी बेहतर समझती है. उन्होंने कहा कि दुनिया और देश जनता है कि भारत की इकोनॉमिक कंडीशन गिरती जा रही है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आएगी ही आएगी और 2024 में देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी.

Next Story