छत्तीसगढ़

महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने की सीख दी : राज्यपाल अनुसुईया उइके

Nil dhankar
2 Oct 2022 7:57 AM IST
महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने की सीख दी : राज्यपाल अनुसुईया उइके
x

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया। राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने की सीख दी। जिसका अनुसरण आज पूरा विश्व कर रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श तथा 'जय जवान-जय किसान' का नारा हम सभी के लिये सदैव प्रेरणास्पद रहेगा। महात्मा गांधी एवं श्री शास्त्री जी का सम्पूर्ण जीवन एवं उनके विचार युवा पीढ़ी के लिए सदैव अनुकरणीय एवं मार्ग प्रदर्शक रहेंगे।

Next Story