छत्तीसगढ़

महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और बंधुत्व का दिया संदेश : सीएम भूपेश बघेल

Admin2
26 May 2021 5:21 AM GMT
महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और बंधुत्व का दिया संदेश : सीएम भूपेश बघेल
x

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बौद्ध धर्म के अनुयायियों सहित सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। और कहा - महात्मा गौतम बुद्ध जी के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे। महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और बंधुत्व का संदेश दिया। उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लोगों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चल कर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं। गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का संदेश देती है।

Next Story