छत्तीसगढ़

महासमुंद: युवक ने पिया जहर, इलाज के दौरान मौत

Admin2
10 April 2021 1:44 PM IST
महासमुंद: युवक ने पिया जहर, इलाज के दौरान मौत
x
कारण अज्ञात

छत्तीसगढ़/महासमुंद। एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम टोपसिंह यादव (30) ग्राम पिटूपाली निवासी बताया जा रहा है। मामला बलोदा चौकी क्षेत्र के ग्राम पिटूपाली का है। पुलिस ने बताया कि टोपसिंह यादव ने जहर सेवन कर लिया था। जब इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक के आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Next Story