छत्तीसगढ़

महासमुंद एसपी ने किया रक्षित केन्द्र का वार्षिक निरीक्षण

Nilmani Pal
18 Feb 2023 3:15 AM GMT
महासमुंद एसपी ने किया रक्षित केन्द्र का वार्षिक निरीक्षण
x

महासमुंद। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के रक्षित केन्द्र का, वार्षिक निरीक्षण किया गया। रक्षित केन्द्र में संचालित विभिन्न शाखाओं का विभागीय निरीक्षण पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रति वर्ष किया जाता है, विभागीय प्रक्रिया के अनुसार पुलिस लाईन में संचालित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। इस वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम में सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक को रक्षित निरीक्षक नितिश आर.नायर के नेतृत्व में अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा पुलिस बैंण्ड के साथ मार्च-पास्ट कर सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में शामिल अधिकारी, कर्मचारियों में से अच्छे टर्न आउट वाले अधिकारी, कर्मचारी को पुरस्कृत किया गया। परेड निरीक्षण के तहत् कर्मचारियों का बारी-बारी किट-निरीक्षण किया गया एवं प्रत्येक कर्मचारियों को विभाग से मिलने वाले वर्दी एवं अन्य उपयोगी सामग्री की जाॅंच की गई, जाॅंच के दौरान जिन कर्मचारियों की सामग्री प्राप्त नही हुआ है, उन्हे सामग्री प्रदान करने हेतु स्टोर शाखा प्रभारी को मौके पर ही निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने किट परेड के दौरान शासकीय सामग्री के बेहतर उपयोग एवं रख-रखाव करने वाले कर्मचारियों की प्रशंसा की व उन्हे मौके पर ही पुरस्कृत भी किया गया।

पुलिस लाईन स्थित वाहन शाखा का निरीक्षण किया गया, जिसके तहत् प्रत्येक शासकीय वाहनों के रख-रखाव की जानकारी ली गई। वाहन शाखा प्रभारी एवं वाहन चालकों से चर्चा कर वाहनों की निरंतर साप्ताहिक मेंटनेस एवं अच्छे से रखरखाव हेतु निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक के द्वारा रक्षित केन्द्र स्थित स्टोर शाखा का निरीक्षण किया गया। स्टोर शाखा के माध्यम से जिले के पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रदाय की जाने वाली आवश्यक वस्तुओं के रख-रखाव, वितरण एवं रजिस्टर, रिकार्ड संधारण की जाॅंच की गई व स्टोर शाखा प्रभारी को जिले के प्रत्येक कर्मचारियों को, उपलब्ध सामग्री का समय पर वितरण करने निर्देश दिये गये। आर्म्स शाखा के निरीक्षण के दौरान आर्म्स शाखा प्रभारी द्वारा आर्म्स एवं एम्युनेशन की जानकारी दी गई, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक आर्म्स की नियमित साफ-सफाई एवं बेहतर रख-रखाव एवं वार्षिक चांदमारी समय पर पूर्ण कराने निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस विभाग के विभिन्न खेल विधाओं के महिला- पुरूष खिलाड़ियों से मुलाकात की गई एवं निरंतर प्रेक्टिस करते हुए भविष्य में होने वाले विभिन्न पुलिस खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी गई।

रक्षित केन्द्र के प्रत्येक शाखाओं का बारी-बारी निरीक्षण पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया एवं जरूरी निर्देश दिये गये। पश्चात आज वार्षिक निरीक्षण में जिले के सभी थाना/चौकी से आये पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपनी समस्या व्यक्त करने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्षों से चली आ रही इस दरबार कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी व्यथा पुलिस अधीक्षक के सामने रख सकते है, जिसका यथा संभव त्वरित समाधान किया जाता है। इसी कड़ी में कुछ जवानों ने अपनी समस्या पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखी जिस पर आवश्यक कार्यवाही हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Next Story