महासमुंद: पटेवा छात्रावास में हुई दुर्घटना की जांच एसडीएम करेंगे

महासमुंद: महासमुंद जिले के ग्राम पटेवा स्थित प्री मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में पिछल माह 26 जनवरी 2022 को हुई दुर्घटना में छात्रा कु. किरण दीवान की मृत्यु हो गई थी। वहीं एक छात्रा कु. काजल चौहान घायल हुई थी। इस दुर्घटना की जांच अनुविभागीय दण्डाधिकारी महासमुंद करेंगे। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महासमुंद द्वारा जांच के आदेश दिए हैं। छात्रा की मृत्यु छात्रावास प्रांगण में लगे राष्ट्रीय ध्वज को उतारते समय प्रांगण के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार में पाइप की ऊपरी हिस्सा टकराने से छात्रा की मृत्यु बताई गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





