छत्तीसगढ़

महासमुंद: घोरघाटी जलाशय नहर कार्य के लिए 5.63 करोड़ रुपये स्वीकृत

Admin2
23 March 2021 3:10 PM IST
महासमुंद: घोरघाटी जलाशय नहर कार्य के लिए 5.63 करोड़ रुपये स्वीकृत
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महासमुंद जिले के विकासखंड सरायपाली की घोरघाटी जलाशय की नहर मरम्मत और लाईनिंग कार्य के लिए 5 करोड़ 63 लाख 57 हजार रूपये स्वीकृत किया गया है। कार्य पूर्ण हो जाने पर 917 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से कार्य पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

Next Story