महासमुंद: जिले में 23 जनवरी से चलेगा पल्स पोलियो अभियान

महासमुंद: बच्चों की सुरक्षा में दो बूंद जिंदगी के तहत जिले में 23 जनवरी 2022 से पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा। इसे लेकर मंगलवार को कलेक्टर की अध्यक्षता में ज़िला स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक हुई। डॉ. अरविंद गुप्ता ने पल्स पोलियो अभियान की पूरी तैयारी और कार्य योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनवरी 2021 में पल्स पोलियों अभियान में लक्ष्य से ज्यादा बच्चों को दवा पिलायी गयी। ज़िले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 1 लाख 12 हज़ार से ज्यादा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गयी। डॉ. गुप्ता ने बताया कि इस बार भी लगभग 1 लाख से ज्यादा बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





