भारत

3 करोड़ का गांजा टाटा माजदा वाहन से बरामद, महासमुंद पुलिस को मिली सफलता

Nil dhankar
30 May 2026 5:30 PM IST
3 करोड़ का गांजा टाटा माजदा वाहन से बरामद, महासमुंद पुलिस को मिली सफलता
x
छग

महासमुंद। पुलिस और एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स टीम ने गांजा तस्करी के मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। टीम ने टाटा माजदा वाहन से 3 करोड़ रुपए का गांजा बरामद किया है, जिसे कंपनी के सामान के आड़ में बडे़-बड़े कार्टूनों के बीच में छिपाया गया था। साथ ही पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, ओडीसा से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट के अलावा अब अंदरुनी मार्गों में भी में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर कार्रवाई करने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में सिंघोड़ा पुलिस और एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स टीम को सूचना मिली कि एक टाटा माजदा वाहन क्रमांक MH-46 CU/6060 मुरमुरी चौक से होते हुए कंपनी का सामान के साथ गांजा लेकर महाराष्ट्र जा रहा है। सूचना पर मुरमुरी चौक पर वाहनों की जांच शुरु की गई, तभी टीम ने मुखबीर के बताये गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर कंपनी के मशीनरी सामान के नीचे और पीछे 24 प्लास्टिक बोरी में 600 किलो अवैध गांजा मिला, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए आंकी गई।


Next Story