छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का गढ़ बना महासमुंद...चेकिंग में पकड़ाया 22 किलो गांजा...कीमत 2 लाख 20 हजार रूपए

आफताब फरिश्ता
जनता से रिश्ता लगातार शराब बिक्री और नशे के कारोबार पर खबर प्रकाशित करता आ रहा है। जिस खबर का असर देखने को मिल रहा है।
महासमुंद। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का गढ़ बना महासमुंद. ज्ञात हो कल महासमुंद के बसना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने 60 किलो गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है और राजनांदगांव में घुपसाल गांव के पास एक वाहन से 17 क्विंटल 60 किलो गांजा जब्त किया है. जब्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है.वही सिंघोडा थाना पुलिस ने भी 22 किलो गांजा के साथ 2 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सिंघोड़ा थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू ने बताया कि एनएच-53 अन्तरराज्यीय चेकपोस्ट रेहतिखोल में वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दरम्यान ओडिशा की तरफ से एक हरे रंग की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बिना नंबर की में 2 व्यक्ति सवार होकर आए। रोक कर पूछताछ में अपना नाम प्रकाश कुम्हार उम्र 31 साल, तरुण कुमार कुम्हार उम्र 31 साल साकिनान ग्राम परेवापाली थाना सिंघोड़ा का रहना बताया। शंका होने पर मोटरसाइकिल के बीच मे रखे 2 प्लास्टिक थैला की तलाशी ली गई। इसमें 22 पैकेट में 22 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 2 दो लाख 20 हजार रुपये का होना पाया गया। ओरापियों को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





