छत्तीसगढ़

महंत रामसुंदर दास आज से महाराष्ट्र दौरे पर

Nilmani Pal
23 Jun 2023 11:40 AM IST
महंत रामसुंदर दास आज से महाराष्ट्र दौरे पर
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास महाराज का तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरा आज से शुरू हो गया है. वे 23 जून से 25 जून तक महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे. महाराष्ट्र में रामसुंदर दास छत्रपति संभाजी नगर में ईडन गार्डन, संत निवास स्थल पहुंचकर कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) में ही आज रात विश्राम करेंगे. उसके बाद 24 जून को सुबह 8:30 बजे श्री शनि आश्रम चिकलथाना संभाजी नगर पहुंचकर पंचतत्व महोत्सव में शामिल होंगे. दोपहर 1:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक वे घृष्णेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग का दर्शन और पूजन करेंगे. जिसके बाद परमानंद गिरि महाराज आश्रम द्वारा संचालित गौशाला शरणापुर औरंगाबाद, श्री कृष्ण गौशाला दत्त आश्रम पेरूल तालुका, खुलताबाद में गौशाला निरीक्षण के कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Next Story