छत्तीसगढ़

महानदी नहर हादसा, 20 घंटे बाद नाबालिग का शव बरामद

Shantanu Roy
11 April 2026 3:38 PM IST
महानदी नहर हादसा, 20 घंटे बाद नाबालिग का शव बरामद
x
छग
Dhamtari. धमतरी। जिले में रुद्री थाना क्षेत्र अंतर्गत रुद्री बैराज के पास महानदी मुख्य नहर में नहाने के दौरान डूबे एक नाबालिग का शव करीब 20 घंटे बाद बरामद किया गया है। शव नवनिर्मित पुल के नीचे फंसा हुआ मिला, जिसे गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। यह घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है, जब उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी 16 वर्षीय समीर हसन अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ नहर में नहाने गया था। जानकारी के अनुसार, नहर पार करते समय तीन दोस्त तेज बहाव में बहने लगे, जिनमें से दो किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन समीर पानी के तेज बहाव में बह गया।

घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई और रेस्क्यू टीम के साथ गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू की। कई घंटों तक प्रयास के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका। शनिवार को जब नहर में पानी का स्तर थोड़ा कम हुआ और बहाव धीमा पड़ा, तब उसका शव नवनिर्मित पुल के नीचे फंसा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और वरदान एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल के मरचूरी में शिफ्ट कराया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले में पंचनामा कार्रवाई कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रुद्री बैराज के पास नहर में नहाते समय एक बच्चा बह गया था, जिसका शव बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शव पुलिस लाइन के पीछे नहर के एक कनाल के नीचे फंसा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नहर और बैराज क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी संकेत बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Tagsधमतरीमहानदी नहररुद्री बैराजनाबालिग डूबाशव बरामदगोताखोरसमीर हसननहर हादसाDhamtariMahanadi CanalRudri Barrageminor drownedbody recovereddiverSameer Hasancanal accidentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story