छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा ऐप केस, 'भ्रष्टों' पर कसा शिकंजा

jantaserishta.com
11 March 2024 12:10 PM IST
महादेव सट्टा ऐप केस, भ्रष्टों पर कसा शिकंजा
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: महादेव सट्टा मामले में एसीबी ईओडब्ल्यू ने भी साजिश रचकर भ्रष्टाचार करने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया है। यह मामले में छठवीं एफआईआर है। ईडी के प्रतिवेदन में दर्ज नामो के आधार पर दर्ज की गई है। एफआईआर में ऐप के प्रमोटरों सौरभ चंद्राकर,रवि उप्पल,शुभम सोनी समेत कई कारोबारियो और इससे जुड़े लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई।
ईडी ने अपने शिकायती प्रतिवेदन में भी किसी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के नाम नहीं दिया था। एजेंसी ने सिर्फ कारोबारियों समेत कई सट्टेबाजों के नाम के साथ प्रतिवेदन दिया था।कोल, डीएमएफ, कस्टम मिलिंग,आबकारी गड़बड़ियों की एफआईआर के बाद छठवीं एफआईआर की दर्ज की गई है।ईडी की एफआईआर और एसीबी ईओडब्ल्यू को दिए प्रतिवेदन में भी किसी भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के नाम नहीं है।बल्कि ईडी के द्वारा इससे जुड़े लोगो के बयान में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के नाम जरूर सामने आए है।इसलिए एसीबी ने किसी भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के नाम अपनी एफआईआर में दर्ज नही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story