छत्तीसगढ़
तेलीमारेंगा के किसान महादेव मौर्य ने धान रोपाई मशीन से उन्नत खेती-किसानी को दी नई दिशा
Shantanu Roy
31 July 2026 11:08 PM IST

x
छग
Jagdalpur. जगदलपुर। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों और उन्नत कृषि यंत्रों के बढ़ते उपयोग ने किसानों की राह बेहद आसान कर दी है। इसी कड़ी में तेलीमारेंगा गांव के प्रगतिशील किसान महादेव मौर्य ने इस बार धान रोपाई के लिए आधुनिक राइस ट्रांसप्लांटर (धान रोपाई मशीन) का उपयोग कर पारंपरिक खेती को एक नया मोड़ दिया है। महादेव मौर्य के पास 8 एकड़ पैतृक कृषि भूमि है और उन्होंने 8 एकड़ भूमि लीज (ठेके) पर लेकर कुल 16 एकड़ में खेती की है। इस मौसम में मजदूरों की भारी किल्लत का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस नवीन धान रोपाई मशीन के उपयोग से न केवल मजदूरी पर निर्भरता कम हुई है, बल्कि समय की भी भारी बचत हो रही है। जहां हाथ से रोपाई कराने में काफी समय और दर्जनों मजदूर लगते थे, वहीं इस मशीन के जरिए केवल दो से तीन लोगों की मदद से रोपाई का काम बेहद सुगमता से पूरा हो जाता है।
किसान महादेव मौर्य ने बताया कि पारंपरिक तरीके से हाथ से रोपाई कराने पर प्रति एकड़ लगभग सात से आठ रुपए तक का खर्च आ जाता था, जबकि धान रोपाई मशीन का उपयोग करने से यह खर्च घटकर मात्र दो से ढाई हजार रुपए प्रति एकड़ रह गया है। इस मशीन की खरीदारी में उन्हें शासन की योजना से अनुदान का भी बड़ा सहारा मिला। मशीन की कुल कीमत 9 लाख रुपए थी, जिस पर उन्हें 4 लाख रुपए की बड़ी सब्सिडी मिली और यह आधुनिक मशीन उन्हें 5 लाख रुपए में उपलब्ध हो सकी, जो एक किसान के लिए काफी सहूलियत भरा साबित हुआ। महादेव कहते हैं कि मशीन से रोपाई करने पर पौधों के बीच समान दूरी बनी रहती है, जिससे फसल का विकास बेहतर होता है और पैदावार अधिक मिलने की पूरी उम्मीद है। आसपास के किसान भी उनके इस सफल प्रयोग को देखकर काफी प्रभावित हैं और भविष्य में इस तकनीक को अपनाने की बात कह रहे हैं। महादेव मौर्य का यह अनुभव साबित करता है कि आधुनिक मशीनरी के उपयोग से खेती न केवल किफायती और आसान साबित हो रही है, बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती प्रदान करेगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





