छत्तीसगढ़

महुआ शराब बनाकर बेचने वाले को मगरलोड पुलिस ने पकड़ा

Nil dhankar
23 March 2024 12:34 PM IST
महुआ शराब बनाकर बेचने वाले को मगरलोड पुलिस ने पकड़ा
x

रायपुर। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना मगरलोड पुलिस द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लगाने की कार्यवाही के तहत थाना मगरलोड पुलिस द्वारा ग्राम बोदलबाहरा, हाथादहरा नाला के पास केवल कुमार कमार उम्र 21 वर्ष जो की अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया।

जिसके पास से 10 लीटर वाली 04 जरीकेन में 40 लीटर महुआ शराब किमती 6000/- रूपये रूपये मिलने पर उक्त शराब रखने व बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नही करने पर मौके पर आरोपी के कब्जे से बिक्री करने रखें 40 लीटर अवैध महुआ शराब को जब्त कर अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी केवल कुमार उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बोदलबाहरा को विधिवत गिरफ्तार कर थाना मगरलोड अपराध क्रमांक 109/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं ।

आरोपी - केवल कुमार कमार पिता चंदर सिंह कमार उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम बोदलबाहरा थाना मगरलोड

Next Story