छत्तीसगढ़

मगरलोड पुलिस और साइबर टीम की कार्रवाई, शराब कोचिया गिरफ्तार

Nil dhankar
19 March 2024 3:23 PM IST
मगरलोड पुलिस और साइबर टीम की कार्रवाई, शराब कोचिया गिरफ्तार
x
छग

धमतरी। मगरलोड पुलिस और साइबर टीम की कार्रवाई में शराब कोचिया पकड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन पर सभी अनुभागों में अवैध शराब जुआ, सट्टा के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में थाना प्रभारी मगरलोड एवं सायबर प्रभारी को मुखबीर से सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब बिक्री कर रहे है कि तस्दीकी एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु तत्काल स्टॉफ रवाना कर ग्राम चारभाठा में संदेही व्यक्ति को पकड़ कर पुछताछ किया जो अपना नाम ललित कुमार महानंद पिता श्यामलाल महानंद, उम्र 22 वर्ष ग्राम चारभाटा को घेराबंदी करते हुये अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी ललित कुमार के पास से एक सफेद रंग के प्लास्टिक छोला में 16 नग देशी मशाला पौवा,15 नग देशी प्लेन शराब कुल 31 पौवा,प्रत्येक में 180-180 ML शराब भरी हुई सीलबंद कुल 5.580 लीटर किमती करीबन 2960/-रूपये एवं शराब बिकी रकम 101/- रूपये,एक स्मार्ट मोबाईल फोन 2000/- रुपये,जुमला 5061/- रूपये किये जब्त कर थाना मगरलोड मे अपराध पंजीबद्ध कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी के विरुद्ध विधिवत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी का नाम - ललित कुमार महानंद पिता श्यामलाल महानंद उम्र 22 वर्ष ग्राम चारभाटा थाना मगरलोड,जिला धमतरी (छ.ग.)


Next Story