छत्तीसगढ़
महिला का नहाते समय बनाया अश्लील वीडियो, पुलिस ने बदमाशों का निकाला जुलूस
Shantanu Roy
26 Jun 2025 6:52 PM IST

x
देखें VIDEO...
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में महिला की नहाते समय मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग की कोशिश करने और विरोध करने पर उसके परिवारजनों से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। मामला गौतम नगर का है, जहां 25 जून 2025 को दोपहर करीब 2 बजे महिला जब अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी, तभी आरोपी शेख जफर उर्फ झोल्टू मोबाइल से उसका वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहा था। महिला के चिल्लाने पर उसका पति और दोनों बेटे मौके पर पहुंचे। इस पर आरोपी ने उन्हें गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पत्थर से हमला कर दिया।
हमले में महिला के बेटे स्वयं सोनी के कंधे और मयंक सोनी के सिर में चोटें आईं। आरोपी जफर के पास एक लंबा चाकू भी था और वह बार-बार धमकी दे रहा था कि "गोद कर मार डालूंगा"। इसी दौरान आरोपी का भाई रेहान और मोहम्मद कलाम भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी पीड़ितों से अभद्रता व गाली-गलौच की। घटना के बाद आजाद चौक थाने में अपराध क्रमांक 166/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शेख जफर उर्फ झोल्टू और मोहम्मद कलाम को 26 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, तीसरा आरोपी रेहान फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
शेख जफर उर्फ झोल्टू पिता शेख जब्बार, उम्र 20 वर्ष, निवासी लाखेनगर, ईदगाहभाठा, पानी टंकी के पास, थाना आजाद चौक, रायपुर।
मोहम्मद कलाम पिता मोहम्मद जब्बार, उम्र 20 वर्ष, निवासी लाखेनगर, ईदगाहभाठा, पानी टंकी के पास, थाना आजाद चौक, रायपुर।
Tagsमहिला से छेड़छाड़वीडियो रिकॉर्डिंगमारपीटचाकू से धमकीगिरफ्तारीफरार आरोपीआजाद चौक थानारायपुरmolestationvideo recordingassaultknife threatarrestabsconding accusedAzad Chowk policeRaipurछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





