छत्तीसगढ़

मांग में सिंदूर भरकर बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
3 March 2022 9:31 PM IST
मांग में सिंदूर भरकर बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने दो अलग अलग मामले में महिला अपराध से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छेड़छाड़ मामले में आरोपी ईशू सारथी और मनोहर सूर्यवंशी को बलात्कार के आरोप में पकड़ा गया है। दोनो ही आरोपियों को न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिल कराया गया है।

रतनपुर थानेदार हरविन्दर सिंह ने बताया कि परिजनों की सिकायत पर घर घुसकर नाबपालिग किशोरी से छेड़़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के बाद 24 घण्टे के अन्दर ईशू सारथी को आईपीसी की धारा 452,354 और 8 पाक्सो एक्ट के तहत पकडा गया।
थानेदार ने बताया कि परिजनों ने अपने रिपोर्ट में बताया है कि महामायापारा निवासी ईशु सारथी ने 1 मार्च की रात्रि करीब 11 बजे घऱ में घुसा। और नाबालिग किशोरी से छेडछाड करना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर भाग गया। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को 24 घन्टे के अन्दर पकड़कर न्यायालय के हवाले किया गया है।
Next Story