
x
कार्रवाई करने की मांग की है।
रामानुजगंज: बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के सनावल में संचालित प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास की छात्राओं ने हॉस्टल अधीक्षिका पर आरोप लगाए हैं और कलेक्टर के साथ ही संभाग के कमिश्नर से शिकायत करते हुए हटाने और कार्रवाई करने की मांग की है।
राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पंडो जनजाति की छात्राओं का आरोप है कि छात्रावास में उन्हें गुणवत्ताहीन खाना दिया जाता है जब उन्होंने प्रिंसिपल से शिकायत की तो उन्हें हॉस्टल से निकालने की धमकी छात्रावास अधिक्षिका नीलिमा खलको ने दी। छात्राओं और परिजनों ने कमिश्नर और कलेक्टर से शिकायत करते हुए अधिक्षिका पर कार्रवाई करने की मांग की है।
इस पूरे मामले की जांच करने हॉस्टल में पहुंचे मंडल संयोजक बूटन यादव ने बताया कि छात्राओं के द्वारा कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की गई थी कि हम लोगों को छात्रावास से निकाला जा रहा है,इसी के संबंध में एसी सर ने मुझे कहा कि जाकर देखिए छात्राओं को क्यों निकाला जा रहा है यहां आया तो पता चला कि छात्राओं को निकाला नहीं गया है इनका नाम दर्ज है, बच्चों का कहना है कि मैडम को यहां से हटा दिया जाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





