छत्तीसगढ़
पागल कुत्ते की हत्या, लगातार हमले से परेशान थे ग्रामीण
Nilmani Pal
17 April 2026 9:58 AM IST

x
छग
बालोद। पागल कुत्ते ने गांव में मवेशियों और राहगीरों के साथ बच्चे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. लगातार काटने की घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया.
घटना डौंडी लोहारा थाना इलाके के चिल्हाटीखुर्द गांव की है, जहां पागल कुत्ते ने मवेशियों के बाद राहगीरों के साथ गांव में खेल रहे एक 4 साल के मासूम पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि कुत्ते ने करीबन 17 जगहों पर बच्चे को काटा है. पागल कुत्ते से पहले ही परेशान लोगों का गुस्सा बच्चे को गंभीर रूप से घायल करने के बाद फूट पड़ा और उन्होंने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला.
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.
Next Story





