
x
धमतरी से रायपुर आ रही बस के इंजन में आग लग गई। यह घटना रविवार दोपहर अभनपुर से आगे बेंद्री गांव के पास हुई। बस महेंद्रा ट्रैवल्स की है। आग पहले इंजिन के नीचे से लगी जो ड्राइवर केबिन के ठीक नीचे होती है।
आग से पूरी बस में धुआं भरा गया। स्लीपर बस के भीतर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ड्राइवर ने बस को हाईवे पर रोका। कंडक्टर और अन्य यात्री आग बुझाने में जुट गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अभनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। यह आग बस के मेंटेनेंस न होने की वजह से लगने की जानकारी दी गई है।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।
Next Story





