छत्तीसगढ़

जन समस्या निवारण शिविर में लक्की साहू का मौके पर बना ड्राइविंग लाइसेंस

Shantanu Roy
19 May 2026 10:28 PM IST
जन समस्या निवारण शिविर में लक्की साहू का मौके पर बना ड्राइविंग लाइसेंस
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनहित में आयोजित सुशासन तिहार 2026 ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर के गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में गुढ़ियारी निवासी 21 वर्षीय लक्की साहू का लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस तत्काल बनाकर प्रदान किया गया। श्री साहू को उनके मित्र से सुशासन तिहार के बारे पता चला। जानकारी मिलते ही उन्होंने सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में जाकर लाइसेंस हेतु आवेदन किया। आवेदन करने के 10 मिनट के भीतर उनका लाइसेंस बन गया, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।
Next Story