छत्तीसगढ़

प्रेमी ने रेप कर प्रेमिका को नेशनल हाईवे पर छोड़ा, रोती मिली पीड़िता

Nilmani Pal
6 March 2023 4:19 AM GMT
प्रेमी ने रेप कर प्रेमिका को नेशनल हाईवे पर छोड़ा, रोती मिली पीड़िता
x

सांकेतिक फोटो  

छग

बिलासपुर। बिलासपुर में 15 साल की स्टूडेंट से दोस्ती कर रेप करने और उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस केस में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की रात में नेशनल हाइवे के पास रोती हुई मिली, जिसे देखकर पुलिस ने पूछताछ की, तब उसने आपबीती बताते हुए कहा कि उसके प्रेमी लड़के ने उसके साथ गलत काम किया है उसके साथ मारपीट भी की है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

टीआई प्रसाद सिन्हा ने बताया कि 4 मार्च की रात पुलिस की हाइवे पेट्रोलिंग टीम ग्राम भरारी के पास घूम रही थी। इस दौरान एक लड़की को रोते-बिलखती दिखी। तब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि रतनपुर के करैहापारा निवासी आफताब मोहम्मद (19) पिता फैज मोहम्मद उसे घूमाने के लिए खूंटाघाट ले गया था और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके मना करने पर उसने मारपीट की और उसे छोड़ दिया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल में पढ़ती थी और 15 साल की थी तब चार साल पहले आफताब मोहम्मद ने उससे दोस्ती की थी। जान-पहचान के बाद दोनों बात करने लगे। इस दौरान उसने प्यार का इजहार किया। उसी समय वह घूमाने के बहाने उसे ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अपनी बदनामी के डर से इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। लेकिन, इसका फायदा उठाकर वह उसका यौन शोषण करता रहा।

Next Story