छत्तीसगढ़

प्रेमी युगल ने की खुदकुशी करने की कोशिश, रायपुर के निजी हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

Admin2
3 April 2021 6:24 PM IST
प्रेमी युगल ने की खुदकुशी करने की कोशिश, रायपुर के निजी हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती
x
इस वक्त की बड़ी खबर

छत्तीसगढ़। गरियाबंद जिले में प्रेमी युगल ने लोगों की बातों से तंग आकर जहर खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की है। घटना के बाद दोनों को गंभीर हालत में रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी हालत नाजूक बनी हुई है। वहीं मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आत्महत्या के कारणों का जिक्र है।

जानाकरी के मुताबिक घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के घटारानी धाम की है। आज सुबह धाम से लगे दुकान के पास युवक-युवती बेहोश हालत में पड़े हुये थे, जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना थाने को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और युवक- युवती को गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया। जांच के दौरान पुलिस को दोनों के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा हैं…हम दोनों जिना चाहते हैं, लेकिन उनको आत्महत्या के लिए लोग मजबूर कर रहे है। साथ ही लिखा है कि, हम लोग बिना गलती के ही सजा भुगत रहे है। युवक की पहचान मोतीलाल पौंडगांव निवासी के रूप में की गयी है, जबकि युवती नागझर गांव की रहने वाली है।

Next Story