छत्तीसगढ़

विवाहिता की हत्या कर प्रेमी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
2 Sep 2021 5:12 PM GMT
विवाहिता की हत्या कर प्रेमी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बलौदाबाजार। ग्राम पेण्ड्री में विवाहिता से प्रेम करने वाले युवक ने बुधवार की सुबह तालाब नहाने गई प्रेमिका की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद ही समीप स्थित एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। आरोपी युवक स्वयं भी विवाहित था। पुलिस के अधिकारियों ने भी पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक तीन बच्चों की मां थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पितांबर पटेल बलौदाबाजार ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले की जांच जारी रहने की बात कही है।
ग्रामीणों के अनुसार दिलीप निषाद और गणेशिया बाई के मध्य प्रेम संबंध थे, जिसकी जानकारी घरवालों को होने पर कुछ दिन पहले ही सामाजिक बैठक लेकर दोनों को समझाइश देते हुए एक दूसरे से मिलने पर रोक लगा दी थी। साथ ही अर्थदंड भी लिया गया था, जिससे जिसके बाद से आरोपी दिलीप गणेशिया बाई से नहीं मिल पा रहा था।

पुलिस के अनुसार गणेशिया बाई (29)तालाब के किनारे लहूलुहान स्थिति में पड़ी मिली। महिला के पति खूबी राम निषाद के अनुसार उसकी पत्नी अपने तीन बच्चे के साथ प्रात: करीब 7 बजे गांव के ही मटखनवा तालाब में नहाने गई थी। लगभग 1 घंटे के बाद उसके पुत्र ने आकर बताया कि दिलीप निषाद मां को चाकू से मार रहा है। उसके पश्चात महिला का पति और उसका भाई संतोष निषाद और चाचा महेश निषाद तालाब पहुंचे तो गणेशिया बाई लहूलुहान हालत में तालाब के किनारे पड़ी मिली, जबकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दिलीप निषाद वहां से भाग गया। जिसके कुछ देर बाद ही उसने स्वयं एक पेड़ में फांसी लगा ली।

घटना से पहले दोनों में कहासुनी हुई
बुधवार की सुबह दिलीप तालाब किनारे गणेशिया बाई से मुलाकात करने पहुंचा। इस दौरान दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई। जिसके पश्चात आक्रोश में आकर दिलीप निषाद ने गणेशिया का धारदार हथियार से गला रेत दिया, वहीं घटना से सहमे बच्चों ने तालाब में नहा रही अपनी बड़ी मां मीरा निषाद के पास जाकर घटना की जानकारी दी। तब तक दिलीप वहां से भाग गया था और कुछ दूर जाकर पेड़ पर फांसी लगा ली।

उक्त घटना की जानकारी पेण्ड्री सरपंच और ग्रामीणों ने पुलिस थाना सुहेला में दी। पश्चात वहां पहुंचे पुलिस अमले ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया। दोनों ही शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मृतका गणेशिया बाई के 3 बच्चे हैं। वहीं मृतक दिलीप निषाद के भी दो बच्चे हैं।

Next Story