पंजाबी वूमेन राइजिंग स्टार समिति में अध्यक्ष पद के लिए चुनी गई लवली

जनता से रिश्ता वेब डेस्क। भिलाई: आज क्षेत्र की सामाजिक संस्था पंजाबी वूमेन राइजिंग स्टार समिति का चुनाव सदस्यों के बीच हुआ। इस चुनाव में लवली रंधावा अध्यक्ष पद के लिए चुनी गईं वहीं सेक्रेटरी के पद के लिए दीपिका भोंसले को चुना गया। इसके साथ ही समिति में कोषाध्यक्ष पद के लिए तन्नू बब्बर चुना गया। वहीं सहकारी सदस्य के तौर पर मिनी सोहल और स्नेहा शर्मा चुने गए।
चुनाव के उपरांत चेयरपर्सन रेबेका बेदी ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य पंजाबी संस्कृति के संरक्षण के साथ सामाजिक कल्याण की दिशा में कार्य करना है। उन्होंने बताया कि समिति ने कोरोना काल में समाज के गरीब और जरूरतमंद तबके के कल्याण के लिए लॉकडाउन के दौरान हरसंभव सहायता की गयी इसके साथ ही आगे भी संस्था जन कल्याण से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़ कर भागीदारी देते रहेगी। निर्वाचित समिति की अध्यक्ष लवली रंधावा ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ मिलकर समाज हित में हर संभव योगदान देने का संकल्प दोहराया।
