छत्तीसगढ़
लव मैरिज फिर थाने में कटा बवाल, घंटो तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा
Nil dhankar
28 July 2023 12:31 PM IST

x
छग
जशपुर। पत्थलगांव थाने में प्रेमी युगल के परिजनों ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया. युवक-युवती बयान देने के लिए थाना पहुंचे थे. इस दौरान लड़की पक्ष ने युवती को उनके हवाले करने की मांग पर बवाल मचा दिया. जिसके बाद थाने परिसर में घंटो तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. युवक-युवती दोनों के अलग-अलग समाज से होने की वजह से बवाल मचा. हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ.
वही पत्थलगांव के पंगसुवा गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. गहरे पानी में पैर पिसलने से ये हादसा होना बताया जा रहा है. शव को तैरता देख लोगों ने परिजनों को इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की.
Next Story





