छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण में फिर से खिलेगा 'कमल' : अरुण साव

Nil dhankar
19 Oct 2024 4:54 PM IST
रायपुर दक्षिण में फिर से खिलेगा कमल : अरुण साव
x

रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि,भाजपा रायपुर दक्षिण उपचुनाव की तैयारियां जोर शोर से कर रही है। क्षेत्र में सरकार के काम को लेकर लोगों में उत्साह है। यहां से भाजपा को लगातार आशीर्वाद मिलता रहा है।

हमारे वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल लगातार 8 बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। इस बार भी रायपुर दक्षिण की जनता का आशीर्वाद पार्टी को मिलेगा। यहां फिर से कमल खिलेगा। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को बुरी तरह पराजित किया है। दक्षिण में कांग्रेस को माकूल जवाब मिलेगा।


Next Story