छत्तीसगढ़

सादगी से मनाया जायेगा भगवान परशुराम का प्रागट्य पर्व

Nilmani Pal
25 April 2025 4:25 PM IST
सादगी से मनाया जायेगा भगवान परशुराम का प्रागट्य पर्व
x

रायपुर। विप्र सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की मासिक बैठक आज रायपुर के श्री महामाया देवी मंदिर परिसर में संपन्न हुई. बैठक की जानकारी प्रदान करते हुये संगठन की प्रदेश सचिव अर्चना दीवान ने बताया कि आगामी 29 अप्रैल मंगलवार को हमारे आराध्य विप्र शिरोमणि भगवान परशुराम का अवतरण दिवस मनाया जायेगा.

बैठक में भगवान परशुराम प्रागट्योत्सव के आयोजन के संबंध में उपस्थित सहयोगियों को जानकारी देते हुये संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डा.भावेश शुक्ला "पराशर" ने कहा कि विगत 22 अप्रैल ‌को राष्ट्र के मुकुट कहे जाने वाले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पहली बार धर्म के नाम पर देश के विभिन्न प्रांतों के निवासी हिन्दुओं को उनके परिवार के सामने मारकर अत्यंत घृणित कृत्य किया गया है जो कि संपूर्ण भारत देश के लिये असहनीय एवं पीड़ादायक है. व्यक्तिगत रूप से ना सही लेकिन संगठन परिवार राष्ट्र के‌ निवासी इन शोकाकुल परिवारों के दुःख में हम बराबर के सहभागी हैं अतः इस वर्ष भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर भगवान श्री परशुराम जी की पूजा आरती के अतिरिक्त पूर्व में प्रस्तावित अन्य गतिविधियों को स्थगित कर प्राकट्य पर्व को पूर्ण सादगी से मनाया जायेगा. दोपहर को भगवान रशुराम ‌की पूजा आरती के पश्चात सायंकाल‌ किसी भी देव स्थल में दीपक प्रज्वलित कर पहलगाम घटना में शहीद लोगों को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए इन आतंकी घटनाओं को सदैव के लिये खत्म करने के लिये भारत की सेना के शौर्य और पराक्रम को सदैव मजबूत बनाये रखने की प्रार्थना की जायेगी.

Next Story