छत्तीसगढ़

कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निवास में विधि-विधान से हुई भगवान गणेश की स्थापना

jantaserishta.com
15 Sept 2026 11:09 AM IST
कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निवास में विधि-विधान से हुई भगवान गणेश की स्थापना
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर कृषि एवं आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम के अपने शासकीय निवास परिसर, अटल नगर नवा रायपुर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ स्थापना एवं पूजा-अर्चना कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मंत्री रामविचार नेताम ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश रिद्धि-सिद्धि और बुद्धि के देवता हैं तथा उनका आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल लेकर आए।
मंत्री नेताम ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से बाधाओं को दूर कर सुख, शांति, समृद्धि और सफलता प्रदान करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story