छत्तीसगढ़

कट्टा अड़ाकर लूटपाट, 4 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

Nilmani Pal
13 May 2023 7:53 AM IST
कट्टा अड़ाकर लूटपाट, 4 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
x
छग

जशपुर। फाइनेंस कंपनी वालों के साथ देषी कट्टा अड़ाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अलग-अलग मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने कुल दो लाख 28 सौ रुपए नगदी लूटे थे. मामले को गंभीरता से लेते हुए आईजी सरगुजा एवं डीआईजी सह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लगातार माॅनीटरिग कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे.

वारदात को अंजाम देने वाले शातिर आरोपी झारखण्ड और छत्तीसगढ़ के हैं. आरोपियों ने थाना जशपुर क्षेत्र के ग्राम भुडकेला और ग्राम पीड़ी पुलिया के पास घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था.

पुलिस ने लूट के आरोपी इबरार खान उम्र 20 वर्ष निवासी केरावर टोली बरवे झारखंड, असलम शेख उम्र 19 वर्ष निवासी आवराटोली बरवे नगर झारखंड, शेख अफजल उम्र 25 वर्ष निवासी साई टागर टोली जशपुर और रमजान मिया उम्र 25 वर्ष निवासी बरवे नगर झारखंड को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस एवं लूट के 10 हजार रुपए नगद, प्रार्थी का फोन और बाइक जब्त की है.


Next Story