छत्तीसगढ़

चाकू से हमलाकर लूटपाट, 3 बदमाश गिरफ्तार

Nil dhankar
2 Jun 2023 9:10 AM IST
चाकू से हमलाकर लूटपाट, 3 बदमाश गिरफ्तार
x
छग

कोरबा। चाकू से हमला कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी दरम्यानि रात कोयला लोडिंग कराने के लिये ट्रेलर लेकर गेवरा खदान जा रहा था। पांच नंबर बेरियर के पास जाम लगा होने के कारण अपने ट्रेलर को लाईन में लगाकर उतरकर जाम देख रहा था तभी एक पल्सर मोटर सायकल में तीन लडके अचानक इसके पास आकर प्रार्थी से मोबाईल मांगकर किसी को फोन लगाना है बोले तब प्रार्थी मना किया तो तीनों प्रार्थी से मोबाईल और पर्स लूटने का प्रयास करने लगे प्रार्थी के विरोध करने पर तीन में से दो आरोपी अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी के पेट व दाहिने हाथ पर हमला कर दिये तथा तीसरा व्यक्ति प्रार्थी का बॉया हाथ को मोड दिया।

जिसे प्रार्थी का कंधा खिसक गया प्रार्थी जैसे तैसे उनसे अपने आप को छुडा कर बेरियर तरफ भागा और सीआईएसएफ वालो को बताया सीआईएसएफ वाले थाना को सूचना दिये सूचना पर थाना स्टाफ द्वारा प्रार्थी को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी दीपका में भर्ती कराया गया जहॉ से उसे 100 बेड अस्पताल कोरबा रिफर कर दिया गया था प्रार्थी के कि रिपोर्ट पर 03 अज्ञात आरोपियों के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी व धर पकड हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था जिस पर थाना प्रभारी दीपका निरीक्षक अविनाश सिंह द्वारा टीम गठित कर लूटेरों की गिरफतारी हेतु क्षेत्र में मुखबीर तैनात किया गया था जिनसे जानकारी मिला कि तीनों आरोपी पुन: घटना करने के उदेश्य से शक्तिनगर के रेल्वे ट्रेक के पास बेठे है. जिस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Next Story