छत्तीसगढ़

ट्रेलर रोककर लूटपाट, बाइकर्स गैंग ने दिया वारदात को अंजाम

Nilmani Pal
19 May 2023 4:19 PM IST
ट्रेलर रोककर लूटपाट, बाइकर्स गैंग ने दिया वारदात को अंजाम
x
छग

बिलासपुर में सिलेसिलेवार लूट की वारदात नहीं थम रही है। एक बार फिर बाइक सवार चार युवकों ने ट्रेलर को रोक लिया और हेल्पर-ड्राइवर पर चाकू अड़ाकर कैश व गहने लूट कर भाग गए। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। इससे पहले बाइकर्स गैंग अलग-अलग इलाकों में पिछले एक माह के भीतर तीन महिलाओं को अपना शिकार बना चुके हैं।

जानकारी के अनुसार मूलत: बिहार के जमुई जिले के ग्राम दयालडीह निवासी सुरेंद्र यादव ड्राइवर है। वह उस्लापुर में रहने वाले ट्रांसपोर्टर अनिश पैकरा के ट्रेलर क्रमांक CG 15 एलडब्ल्यू 7784 को चलाता है। उसके साथ विकास कुमार हेल्पर का काम करता है। हेल्पर और ड्राइवर बीती रात गतौरा के राखड़ डेम से राखड़ लेकर कुरुद जाने के लिए निकले थे। रात करीब 2.30 बजे ट्रेलर जयरामनगर स्थित मोहतरा चौक के पास पहुंचे थे। तभी बाइक सवार चार युवकों ने ट्रेलर को रोक दिया।

युवकों ने अपनी बाइक को ट्रेलर के सामने अड़ा दिया, जिसके बाद ट्रेलर चालक ने ब्रेक लगाया और ट्रेलर को खड़ी कर दिया। इतने में बाइक सवार युवक केबिन में चढ़ गए और ड्राइवर व हेल्पर के गले में चाकू अड़ा दिया। फिर दोनों को जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद ड्राइवर और हेल्पर से कैश व सोने का लॉकेट वगैरह लूटकर युवक भाग गए। उन्होंने इस घटना की शिकायत पुलिस से की, जिस पर पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story