छत्तीसगढ़

नदी किनारे ले जाकर लूटी इज्जत, अश्लील वीडियो भी बनाया, मुख्य आरोपी अरेस्ट

jantaserishta.com
9 Feb 2025 9:51 AM IST
नदी किनारे ले जाकर लूटी इज्जत, अश्लील वीडियो भी बनाया, मुख्य आरोपी अरेस्ट
x
छत्तीसगढ़.
कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाया गया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और डेढ़ महीने तक दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता से 6 हजार रुपए भी ऐंठ लिए।
घटना पखांजूर थाना क्षेत्र की है। आरोपियों के ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर नाबालिग ने इसकी जानकारी मां को दी। नाबालिग की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक नाबालिग है। इनमें एक मुख्य आरोपी और 2 सहयोगी है।
जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी महेन्द्र बाइन (20) ने 17 दिसंबर 2024 को नाबालिग को उसके घर से बाइक से यशवंतनगर नदी किनारे ले गया। जहां आरोपी ने जबरन नाबालिग के कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बना लिया। फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
इसके बाद आरोपी नाबालिग को वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार दुष्कर्म करता रहा। आरोपी यही नहीं रुका, अब पीड़िता से रुपए की मांग करने लगा। नाबालिग पीड़िता ने किसी तरह 6 हजार रुपए जुगाड़ कर आरोपी को दिए।
इसके बाद आरोपी की डिमांड और बढ़ती गई। इससे परेशान होकर नाबालिग ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। पखांजूर थाने में 7 फरवरी को शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(1), 351(2), 308(2), 3(5) बीएनएस 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया।
पुलिस ने 8 फरवरी शनिवार के दिन आरोपी को पकड़कर पूछताछ के लिए थाने लेकर आई। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया साथ ही 2 अन्य आरोपियों के घटना को अंजाम देने में सहयोग करना बताया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महेन्द्र बाइन(20), प्रसंजीत ढाली (20) और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी यशवंत नगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई कर सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story