छत्तीसगढ़

एक्सीडेंट कर किया लूटपाट, सोने की चेन ले भागा बदमाश

Nilmani Pal
20 Nov 2022 3:08 AM GMT
एक्सीडेंट कर किया लूटपाट, सोने की चेन ले भागा बदमाश
x

रायगढ़। खरसिया में एक युवक ने बाइक से जा रहे दंपति को टक्कर मारकर गिराया। इसके बाद महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भाग गया। आरोपी की पहचान हुई, तो वह महिला को शिकायत न करने के लिए धमका रहा है। वारदात के बाद महिला की शिकायत पर खरसिया थाने में मामला दर्ज किया गया है।

खरसिया करपीपाली की महिला ज्योति डनसेना ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति जिनेंद्र डनसेना के साथ बच्चे को लेने सेंटजॉन स्कूल जा रही थी। तभी पीछे से बाइक सवार एक युवक आया। उसने तेज रफ्तार से जिनेंद्र की बाइक को टक्कर मारी। दंपति गिरे, तो युवक उतरा और महिला के गले से लगभग पौने तीन ग्राम की चेन छीनकर भागने लगा। महिला ने उसे पहचान लिया। वह करपीपाली गांव का गजानंद यादव था। वह महिला को नहीं पहचानता था, इसलिए दिलेरी से वारदात को अंजाम दिया।

महिला ने उसका नाम लिया तो उसने धमकी दी। उसने कहा, पुलिस या किसी को भी ये बताया तो हत्या कर दूंगा। दंपति घबरा गया और आरोपी मौके से फरार हो गया। बाइक से गिरने के कारण ज्योति के चेहरे पर चोट लगी और उनकी कोहनी का फ्रैक्चर हो गया। इलाज के बाद शनिवार को दंपति ने थाने जाकर वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। बताया जा रहा है कि उसके भूपदेवपुर में होने का पता चलने के बाद पुलिस की टीम उसे गिरफ्तार करने भूपदेवपुर पहुंची है।

Next Story