छत्तीसगढ़

लोनिवि के उपअभियंता तपन चक्रवर्ती हुए पदोन्नत

Shantanu Roy
17 Sept 2021 6:58 PM IST
लोनिवि के उपअभियंता तपन चक्रवर्ती हुए पदोन्नत
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। लोक निर्माण विभाग के उप अभियंंता (सिविल) तपन कुमार चक्रवर्ती को सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नति दी गई एवं उन्हें अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग अभनपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। छग स्नातक अभियंता संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्री चक्रवर्ती हमेशा स्नातक अभियंताओं के समस्याओं एवं हितों की रक्षा के लिए विगत 12 वर्षों से प्रयासरत् है उन्हें अभियंता दिवस के दिन ही पदोन्नति मिली और वे अपना कार्यभार भी उसी दिन ग्रहण कर लिया साथ ही विगत 35 वर्षों से अभनपुर में पदस्थ रहे अनुविभागीय अधिकारी रामजीवन चौरसिया को सहायक अभियंता के पद पर प्रमुख अभियंता कार्यालय लोक निर्माण विभाग नवा रायपुर स्थानांतरित किया गया।

Next Story