छत्तीसगढ़

Raipur South Bypoll, संजय नगर पोलिंग बूथ में वोटरों की लगी लम्बी लाइन

Nil dhankar
13 Nov 2024 7:48 AM IST
Raipur South Bypoll, संजय नगर पोलिंग बूथ में वोटरों की लगी लम्बी लाइन
x

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई। जो शाम 6 बजे तक चलेगी। इसमें 2 लाख 71 हजार से ज्यादा वोटर शामिल होंगे। इस सीट से 30 प्रत्याशी मैदान में हैं। सुबह से लोग मतदान केंद्र पहुंचने लगे हैं।

यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी से सुनील सोनी और कांग्रेस से आकाश शर्मा के बीच है। 23 नवंबर को इसके नतीजे आएंगे। सुरक्षा के लिहाज से करीब लगभग पांच सौ जवानों के साथ पांच सीआरपीएफ कंपनियां तैनात हैं।

रायपुर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने वोटिंग के लिए छुट्‌टी के आदेश जारी किए हैं। सभी शासकीय/ अर्द्धशासकीय/ प्राइवेट ऑफिस में काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी जो रायपुर दक्षिण विधानसभा के मतदाता हैं, उन्हें पूरे दिन की छुट्‌टी दी गई है।

Next Story