छत्तीसगढ़

लोकवाणी का प्रसारण 14 नवंबर को, इस बार उद्यमिता और जनसशक्तिकरण का छत्तीसगढ़ मॉडल पर होगी बात

Nil dhankar
25 Oct 2021 11:41 AM IST
लोकवाणी का प्रसारण 14 नवंबर को, इस बार उद्यमिता और जनसशक्तिकरण का छत्तीसगढ़ मॉडल पर होगी बात
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार उद्यमिता और जनसशक्तिकरण का छत्तीसगढ़ मॉडल पर बातचीत करेंगे। इस संबंध में आप आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 27, 28 एवं 29 अक्टूबर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 23वीं कड़ी का प्रसारण 14 नवंबर 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगाI

Next Story