
छत्तीसगढ़
लोकवाणी का प्रसारण कल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस विषय पर आमजनों से करेंगे चर्चा
Janta Se Rishta Admin
11 Sep 2021 10:28 AM GMT

x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 21 वीं कड़ी का प्रसारण 12 सितंबर रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
Next Story