छत्तीसगढ़

लोकसभा चुनाव, बंदूकधारी जवानों ने बिलासपुर शहर में किया फ्लैग मार्च

Nil dhankar
2 May 2024 9:20 AM IST
लोकसभा चुनाव, बंदूकधारी जवानों ने बिलासपुर शहर में किया फ्लैग मार्च
x

बिलासपुर। बिलासपुर में शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में लोकसभा चुनाव कराने के लिए राजनीतिक दलों का प्रचार थमने से पहले ही सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार को कलेक्टर-एसपी के साथ बंदूकधारी जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सशस्त्र जवान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों के साथ ही गलियों में मार्च करते नजर आए।

पुलिस लाइन से कलेक्टर-एसपी के साथ पुलिस अफसर और जवानों ने पैदल मार्च किया। बंदूकधारी जवान शहर के प्रमुख मार्गों से होकर शहर की गलियों तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों को चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों से सावधान और सतर्क रहने का संदेश दिया।

वहीं, एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि चुनाव में खलल पैदा करने वाले लोगों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया में सुरक्षाबलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। निर्वाचन प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए जिले में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

Next Story