छत्तीसगढ़

लोकसभा चुनाव 2024, कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सपरिवार किया मतदान

Nil dhankar
26 April 2024 10:27 AM IST
लोकसभा चुनाव 2024, कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सपरिवार किया मतदान
x

कांकेर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह ने आज आदर्श मतदान केंद्र माहुरबंद पारा में सपरिवार पहुंचकर मतदान के लिए कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया उन्होंने इस अवसर पर हम साथ-साथ हैं सेल्फी कार्नर में फोटो भी खिंचवाई।

वही कांग्रेस की राज्यसभा सांसद फूलोदवी नेताम ने अपने गृह ग्राम आलोर में मतदान किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की 6 सीटें हम जीत रहे हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक तीनों सीटों पर 15.42 प्रतिशत वोटिंग हुई है। दूसरे चरण में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 41 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों की किस्मत 52,84,938 मतदाता तय करेंगे।

Next Story