छत्तीसगढ़

लोकसभा चुनाव 2024, कुरूद मतदान केंद्र में अजय चंद्राकर ने डाला वोट

Nil dhankar
26 April 2024 11:58 AM IST
लोकसभा चुनाव 2024, कुरूद मतदान केंद्र में अजय चंद्राकर ने डाला वोट
x

कुरुद। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक तीनों सीटों पर 35.47 प्रतिशत वोटिंग हुई है। दूसरे चरण में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 41 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों की किस्मत 52,84,938 मतदाता तय करेंगे।

इसी कड़ी में कुरूद मतदान केंद्र में विधायक अजय चंद्राकर ने वोट डाला। बता दें कि पहले चरण की वोटिंग की तरह इस बार भी मतदान पर रायपुर के अलावा दिल्ली से भी निर्वाचन आयोग नजर रख रहा है। वेब कास्टिंग (ऑनलाइन) से मतदान केंद्रों की निगरानी की जा रही है। गलती दिखने पर संबंधित नोडल को तत्काल एक्शन लेने का निर्देश दिया जाएगा। दूसरे चरण में 2 लाख 22 हजार जवानों की तैनाती की गई है।


Next Story