छत्तीसगढ़

लोकसभा उम्मीदवार कवासी लखमा आज भरेंगे नामांकन

Nil dhankar
27 March 2024 9:16 AM IST
लोकसभा उम्मीदवार कवासी लखमा आज भरेंगे नामांकन
x

रायपुर। बस्तर में कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा आज नामांकन भरेंगे. इस दौरान आज बस्तर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन होगा. सुबह 11.30 बजे नामांकन रैली निकाली जाएगी. नामांकन रैली में पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कई कांग्रेस वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

बता दें कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल आज बस्तर और भानुप्रतापपुर का दौरा करेंगे. आज बस्तर में प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में प्रचार-प्रसार करेंगे. बस्तर में कवासी लखमा की नामांकन रैली में शामिल होंगे. वहीं शाम 6 बजे भानुप्रतापपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे. रात 8 बजे बालोद में रात्रि विश्राम करेंगे.

Next Story