छत्तीसगढ़
लोहारीडीह हत्याकांड: आरोपी की जेल में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
jantaserishta.com
18 Sept 2024 2:29 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
कवर्धाः कबीरधाम जिले के नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्र जंगल रेंगाखार के ग्राम लोहारीडीह में हुए हत्याकांड आगजनी मामले के एक आरोपी की जिला जेल में मौत हो गई। संदिग्ध परिस्थिति में आरोपी प्रशांत साहू की मौत होने से हड़कंप मच गया है। प्रशांत साहू के परिजनों ने पुलिस पर बर्बरता के आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से ही उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को ही उसकी गिरफ्तारी हुई थी। बता दें कि आरोपी मृतक के 2 भाई और माता भी जेल में बंद है।
रविवार को इस गांव से 5 किमी दूर एमपी-सीजी बॉर्डर पर गांव के युवक कचरू साहू का शव फांसी पर लटके मिला। इसकी हत्या की शक को लेकर ग्रामीणों ने गांव के ही रघुनाथ साहू के घर हमला कर दिया। घर को आग के हवाले कर दिया है। देर शाम पुलिस की टीम गांव के भीतर आग लगे हुए घर पर पहुंची, जहां पर रघुनाथ साहू का शव जला हुआ मिला था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





